कोरबा// कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘निराशाजनक और उद्योगपतियों के पक्ष में बनाया गया बजट’ बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़े व्यापारिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। सांसद महंत ने बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं।

नगर निगम कोरबा के महापौर संजू देवी राजपूत ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकास और सामाजिक संतुलन का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा केंद्र में हैं।
एटक नेता दिपेश मिश्रा ने बजट को निराशावादी बताया और कहा कि इसमें आम जनता और मजदूरों के लिए कुछ नहीं है। खासकर देश के 52 करोड़ मेहनतकश असंगठित मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है।
विज्ञापन



