Close Menu
    What's Hot

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»KORBA: हिंदू नववर्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न टी.पी. नगर में देर रात तक चला पुलिस का फ्लैग मार्च
    छत्तीसगढ़

    KORBA: हिंदू नववर्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न टी.पी. नगर में देर रात तक चला पुलिस का फ्लैग मार्च

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा, 20 मार्च। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में आयोजित भव्य कार्यक्रम और रैलियों के सफलतापूर्वक समापन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देर रात करीब 3 बजे टी.पी. नगर क्षेत्र में पूरे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च (फॉलिंग) किया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई

     

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) लखन पटले, आईपीएस अधिकारी नितेश ठाकुर, डीएसपी (आईपी) पाठक, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित टीआई और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल ने इलाके का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

     

    हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में दो बड़ी रैलियों का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों रैलियों में मिलाकर लगभग 1 लाख 10 हजार लोगों की उपस्थिति रही। इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के चलते कहीं भी अव्यवस्था या जाम की स्थिति नहीं बनी।

     

     

    प्रशासन द्वारा पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शहर के विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

     

    रैली के दौरान लोग पूरे उत्साह के साथ शहर में भ्रमण करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के कारण आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता और कुशल प्रबंधन की आम नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार, शव जलाने की कोशिश
    Next Article कोरबा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बजरंग दल की ओर से कोसाबाड़ी से टीपी नगर तक यात्रानिकला गया
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    *जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, वही जितेंद्र सारथी ने क्या सफल रेस्क्यू

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    *आयुर्वेद का चमत्कार* *बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद।*

    March 21, 2026
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम कोरबा की जनकल्याणकारी पहल ’’ महापौर की पाती ’’ के तहत जनसमस्याओं का हो रहा 24 घंटे के अंदर निराकरण

    March 20, 2026
    Editors Picks

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026

    *जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, वही जितेंद्र सारथी ने क्या सफल रेस्क्यू

    March 22, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.