Close Menu
    What's Hot

    कोरबा नगर पालिक निगम का बजट भारी बहुमत से पारित हो गया है। बजट वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए

    March 25, 2026

    कोरबा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

    March 25, 2026

    *मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु।*

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य
    छत्तीसगढ़

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    उप संचालक कृषि ने की औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील

    कोरबा 05 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के किसानों को अब अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण जैसे कार्य पूर्ण कराने होंगे। शासन द्वारा शीघ्र ही अगली किस्त जारी किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन तकनीकी औपचारिकताएं अधूरी होने की स्थिति में पात्र किसान भी लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए उप संचालक कृषि, जिला कोरबा ने जिले के समस्त कृषक परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लें।
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि चार माह के अंतराल में दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। जिले में अब तक 89,178 किसानों का ई-केवाईसी, 87,036 का आधार सीडिंग और 85,867 किसानों का भूमि विवरण मैपिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
    कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या बैंक विवरण में त्रुटि है, तो उनकी किस्त रुक सकती है। विशेष रूप से अब एग्रीस्टेक पोर्टल के अंतर्गत 11 अंकों की ’फार्मर आईडी’ बनवाना भी जरूरी कर दिया गया है। किसान इसे एग्रीस्टेक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वयं बना सकते हैं या कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव में लगाए जा रहे कैंपों की मदद ले सकते हैं। ई-केवाईसी की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है, जिसे किसान पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से, सीएससी केंद्रों पर बायोमेट्रिक के जरिए या मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
    योजना के दिशा-निर्देशों के तहत कुछ श्रेणियों को अपात्र घोषित किया गया है। इसमें संवैधानिक पदों के वर्तमान व पूर्व धारक, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायतों के अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर), 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मी, आयकर दाता और पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील व चार्टर्ड अकाउंटेंट इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। विभाग ने आग्रह किया है कि सभी पात्र किसान अपनी मैपिंग और सीडिंग की स्थिति जांच लें ताकि 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआंगनवाड़ी केन्द्रों में 09 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा, 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा नगर पालिक निगम का बजट भारी बहुमत से पारित हो गया है। बजट वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए

    March 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

    March 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    *मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु।*

    March 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया गिट्टी से भरी टेलर का पलटने से एक व्यक्ति की मौत

    March 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास नाई समाज का आज डोम शेड का लोकार्पण एवं नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान समारोह में हुए शामिल

    March 24, 2026
    छत्तीसगढ़

    *12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय की परीक्षा स्थगित, 10 अप्रैल हिंदी को फिर से लिया जाएगा*

    March 23, 2026
    Editors Picks

    कोरबा नगर पालिक निगम का बजट भारी बहुमत से पारित हो गया है। बजट वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए

    March 25, 2026

    कोरबा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

    March 25, 2026

    *मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु।*

    March 25, 2026

    कोरबा रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया गिट्टी से भरी टेलर का पलटने से एक व्यक्ति की मौत

    March 25, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.