कटघोरा, कोरबा में स्थित चकचकवा पहाड़ अब एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल बन गया है। हरी-भरी वादियों और मनमोहक दृश्यों के बीच बसे इस स्थल पर स्थित हनुमानगढ़ी ने इसे गहरी आस्था का केंद्र बना दिया है।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम की खोज में निकले हनुमान यहां रुके थे, और उनके चरणों के निशान आज भी यहां की चट्टान पर अंकित हैं। यहां एक प्राचीन वृक्ष भी है, जहां नारियल बांधकर मनोकामना मांगी जाती है।
कलेक्टर अशोक अग्रवाल के प्रयासों से यहां सड़क, सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे यह स्थल आमजन के लिए अधिक सुलभ हो गया है।

