Close Menu
    What's Hot

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास नाई समाज का आज डोम शेड का लोकार्पण एवं नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान समारोह में हुए शामिल

    March 24, 2026

    *12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय की परीक्षा स्थगित, 10 अप्रैल हिंदी को फिर से लिया जाएगा*

    March 23, 2026

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»राजनीति»CBI Investigation : राउज एवेन्यू कोर्ट का सख्त रुख, लालू फैमिली पर चलेगा मुकदमा
    राजनीति

    CBI Investigation : राउज एवेन्यू कोर्ट का सख्त रुख, लालू फैमिली पर चलेगा मुकदमा

    Santosh RajakBy Santosh RajakJanuary 9, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    CBI Investigation , नई दिल्ली। बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार समेत कुल 41 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। अब इन सभी के खिलाफ नियमित मुकदमा चलेगा। वहीं कोर्ट ने 52 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है।

    ACB Chhattisgarh : अंबिकापुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 धराया

    शुक्रवार को हुई अहम सुनवाई के दौरान लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कोर्ट में उपस्थित रहे। यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज किया गया है, जिसमें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है।

    कोर्ट ने आरोप तय करते हुए बेहद सख्त टिप्पणी की। न्यायालय ने कहा कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से काम किया और लालू परिवार ने इस पूरे मामले में “आपराधिक गिरोह की तरह” भूमिका निभाई। कोर्ट के अनुसार, रेलवे में नियुक्तियों के बदले उम्मीदवारों या उनके परिजनों से जमीन लिखवाने का एक संगठित तंत्र बनाया गया था।

    CBI के अनुसार, यह घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से पटना और आसपास के इलाकों में जमीन बेहद कम कीमत पर या बिना कीमत के लालू परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम कराई गई।

    जांच एजेंसी का दावा है कि नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी की गई और चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। जमीन के बदले नौकरी देने की इस कथित साजिश में लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी, बेटे-बेटियां और करीबी सहयोगियों की भूमिका सामने आई है। अब आरोप तय होने के बाद इस मामले में गवाहों की पेशी और सबूतों की जांच होगी। आने वाले समय में यह केस न केवल कानूनी बल्कि राजनीतिक रूप से भी बड़ा असर डाल सकता है, खासकर बिहार की राजनीति पर।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleTMC Stages Strong Protest Against ED Raid : दिल्ली में 8 सांसद हिरासत में, ‘मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी’ के नारे; आज ममता का मार्च
    Next Article Earthquake in Gujarat : राजकोट में बार-बार भूकंप, एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में अटल स्मृति भवन का भूमिपूजन: सीएम साय ने किया शिलान्यास*

    February 2, 2026
    राजनीति

    kishtavaad Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी घेरे में

    January 19, 2026
    राजनीति

    Spain Train Accident : स्पेन में बड़ा रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 की मौत

    January 19, 2026
    राजनीति

    जबलपुर में तेज़ रफ्तार कार हादसा’13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल

    January 18, 2026
    राजनीति

    32 महीने बाद टूटी जिंदगी की डोर: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता कुकी युवती ने तोड़ा दम, मणिपुर में मातम

    January 18, 2026
    राजनीति

    सबरीमाला में घोटालों की कड़ी जारी, ‘पाडी पूजा’ में भ्रष्टाचार के आरोप पर विजिलेंस ने कार्रवाई मांगी

    January 18, 2026
    Editors Picks

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास नाई समाज का आज डोम शेड का लोकार्पण एवं नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान समारोह में हुए शामिल

    March 24, 2026

    *12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय की परीक्षा स्थगित, 10 अप्रैल हिंदी को फिर से लिया जाएगा*

    March 23, 2026

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026

    तुमान में विकास की गूंज: कंवर समाज को 20 लाख की सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया का बड़ा फैसला मार्च 22, 2026

    March 23, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.