छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा में नए भाजपा कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल स्मृति भवन भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा और यह भवन संगठन की वैचारिक दिशा को मजबूत करेगा ।
अटल स्मृति भवन का निर्माण लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर शहर के समीप रिसदी में किया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

