Close Menu
    What's Hot

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास नाई समाज का आज डोम शेड का लोकार्पण एवं नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान समारोह में हुए शामिल

    March 24, 2026

    *12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय की परीक्षा स्थगित, 10 अप्रैल हिंदी को फिर से लिया जाएगा*

    March 23, 2026

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»Uncategorized»कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन
    Uncategorized

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकवार प्रगति एवं परिपूर्णता अभियान पर विशेष फोकस

     

    कोरबा, 11 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पी.एम.डी.डी.के.वाई.) के अंतर्गत संकेतकवार प्रगति सुनिश्चित करने तथा परिपूर्णता अभियान संचालित करने हेतु दिनांक 11 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक जिले के प्रत्येक ग्राम एवं ग्राम पंचायत में कृषक चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

    भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 से देशभर के 100 आकांक्षी जिलों के विकास हेतु नवीन “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” संचालित की जा रही है। योजना में 11 विभागों/मंत्रालयों की 36 योजनाएँ और 119 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक सम्मिलित हैं, जिनके आधार पर जिलों की प्रगति एवं रैंकिंग निर्धारित की जाएगी।

    कृषक चौपालों के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एफ.पी.ओ. सदस्यता विस्तार, डी.सी.एस. के माध्यम से रबी गिरदावरी, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत नवीन क्लस्टर चयन, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का को प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई विस्तार हेतु पंप वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण योजना अंतर्गत कृषि यंत्र वितरण, खरीफ 2026-27 हेतु दलहन, तिलहन एवं मिलेट फसलों का क्षेत्र विस्तार तथा खरीफ 2026-27 हेतु अग्रिम खाद उठाव जैसी गतिविधियों पर विशेष रूप से परिपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। इन चौपालों के सफल संचालन हेतु समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    दिनांक 10 फरवरी 2026 को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिनेश नाग द्वारा गूगल मीट के माध्यम से कृषक चौपाल में ड्यूटी प्राप्त अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कृषक चौपालों में समन्वित प्रयासों हेतु लोक सेवा केंद्रों के वी.एल.ई., सहकारी समितियों, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव को भी सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। साथ ही ई–जिला प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित को आवश्यक समन्वय हेतु निर्देश दिए गए

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में संगठन ने रखा बजट युवा संवाद कार्यक्रम
    Next Article साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    43157038899 Shubham

    March 21, 2026
    Uncategorized

    जिला में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई अफवाहों पर ध्यान ना दे नागरिकों से अपील कोरबा कलेक्टर

    March 12, 2026
    Uncategorized

    हेडिंग: पोड़ी-उपरोड़ा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, चुकंदर-पालक-हल्दी से बने रंगों की बाजार में बढ़ी मांग

    February 19, 2026
    Uncategorized

    *कोरबा. बिग ब्रेकिंग.* आबकारी नीति में बदलाव, साल में 7 की जगह 4 दिन ही बंद रहेंगे शराब दुकान, आबकारी नीति में बदला

    February 19, 2026
    Uncategorized

    कोरबा जिले में आज राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर में एक विशाल श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा किया गया, 

    February 19, 2026
    Uncategorized

    कोरबा में दिल दहला देने वाली , 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

    February 18, 2026
    Editors Picks

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास नाई समाज का आज डोम शेड का लोकार्पण एवं नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान समारोह में हुए शामिल

    March 24, 2026

    *12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय की परीक्षा स्थगित, 10 अप्रैल हिंदी को फिर से लिया जाएगा*

    March 23, 2026

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026

    तुमान में विकास की गूंज: कंवर समाज को 20 लाख की सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया का बड़ा फैसला मार्च 22, 2026

    March 23, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.