
*कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी: ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक घायल*
कोरबा: कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर एक बार फिर हादसा हुआ है, जिसमें एक बाइक सवार ट्रेलर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम देव वशिष्ठ है, जो दीपका का रहने वाला है।
हादसा वैशाली नगर खम्हरिया मोड़ के पास हुआ, जहां ट्रेलर ने अचानक रास्ता बदलकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में देव वशिष्ठ के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें कोरबा रेफर किया गया है।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब इस मार्ग पर हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बहुत तेज होती है और मोड़ पर दिशा सूचक नहीं होने से हादसे होते हैं।
लोकल लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर ब्रेकर, सूचक और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि हादसों को रोका जा सके। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
*क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा?*

