Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल
    करतला

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES21/11/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 21 नवंबर 2026 / बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार तड़के से शुरू हुई बारिश शाम तक तेज झड़ी में तब्दील हो गई।

    लगातार बारिश और खेतों में बढ़ती नमी के कारण पककर तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल बारिश में भीग रही है, वहीं खड़ी फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इससे न केवल धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, बल्कि मिंजाई और समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी की रफ्तार भी धीमी पड़ने के आसार हैं।

    करतला ब्लॉक के गांवों में देखा हाल

    चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हो रही बारिश के बीच खेतों में फसलों की स्थिति का जायजा लेने हमारी टीम करतला विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची।

    इस दौरान सलिहाभांठा, बंधवाभांठा, बरपाली, पकरिया, सरगबुंदिया, सराईडीह, तुमान, चिकनीपाली, लबेद, सुपातराई, मड़वारानी, पुरेना, जर्वे और कोथारी सहित आसपास के गांवों में किसानों की परेशानी साफ नजर आई।

    कई खेतों में धान की कटी हुई फसल बारिश में भीगती मिली, जबकि अनेक खेतों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है।

    सबसे ज्यादा खतरा करपा को

    सबसे अधिक नुकसान खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल यानी करपा को होने की आशंका है। किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई उपज को सुरक्षित खलिहानों तक पहुंचाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।

    लगातार बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से फसल को सुखाना भी मुश्किल हो गया है। यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो धान के दानों का रंग और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    गौरतलब है कि इससे पहले चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर रहने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था। ऐसे में किसान ‘अकवान’ के प्रभाव को लेकर भी बहुत अधिक चिंतित नहीं थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

     

    कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान 1 लाख 33 हजार 742 किसानों ने लगभग 90 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की फसल ली है। इनमें से 54 हजार 475 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। ऐसे में मौसम की मौजूदा स्थिति का असर जिले के हजारों किसानों पर पड़ सकता है।

    कृषि विभाग ने क्या कहा 

    कृषि विभाग के सहायक संचालक डीपीएस कंवर के अनुसार, लगातार बारिश का सबसे ज्यादा असर खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल पर पड़ने की आशंका है। खेतों में खड़ी फसल की गुणवत्ता भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

    फसल में नमी रहने के कारण किसान तत्काल थ्रेसर से मिंजाई नहीं कर पाएंगे। धान को पर्याप्त रूप से सुखाने के बाद ही मिंजाई संभव होगी। इसके बाद ही किसान उपज को बिक्री के लिए उपार्जन केंद्रों तक पहुंचा सकेंगे। इस तरह बारिश का असर धान की कटाई, मिंजाई और खरीदी की पूरी प्रक्रिया पर पड़ सकता है।

    उपार्जन केंद्रों पर अभी राहत

    हालांकि राहत की बात यह है कि जिले के 73 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक समर्थन मूल्य पर केवल 7 हजार 136 क्विंटल धान की आवक हुई है। जिले के 27 उपार्जन केंद्रों में अभी धान खरीदी की शुरुआत भी नहीं हुई है।

    शुरुआती पांच दिनों में हुई खरीदी की मात्रा समितियों की व्यवस्थाओं के नियंत्रण में है। फिलहाल किसी भी उपार्जन केंद्र से धान के भीगने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन यदि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बारिश जारी रहती है तो आने वाले दिनों में धान खरीदी की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका है।

    किसानों को अब मौसम साफ होने और अपनी मेहनत की उपज को सुरक्षित बचाने की चिंता सता रही है।

    1. करतला टाइम्स, कोरबा



    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026
    Editors Picks

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.